मल्हारगढ़ में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पं. राजेश दीक्षित के मनोनयन पर भक्तों और समर्थकों ने भव्य पदयात्रा निकाली। यह यात्रा मल्हारगढ़ के बुर्ज बालाजी मंदिर से शुरू होकर हरकियाखाल बालाजी मंदिर तक गई, जहां सभी भक्तों ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आइए, आपको इस ऐतिहासिक यात्रा की एक झलक दिखाते हैं।
मल्हारगढ़ की पावन धरा पर एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। पं. राजेश दीक्षित के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह से भरी इस भव्य पदयात्रा का आयोजन किया। बुर्ज बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में श्रद्धालु बालाजी महाराज की जय-जयकार करते हुए आगे बढ़े।
यात्रा का समापन हरकियाखाल बालाजी मंदिर में हुआ, जहां सभी भक्तों ने भगवान बालाजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित ने सभी समर्थकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया।
इसी तरह की और भी खास खबरों के लिए बने रहें news9 नीमच के साथ